एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार


:-कब्जे से स्मैक बिक्री के 102830 रुपये, 30 ग्राम अवैध स्मैक व चोरी की बाइक बरामद

कैराना। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से स्मैक बिक्री के 102830 रुपये, 30 ग्राम स्मैक व हरियाणा के करनाल से चोरी हुई एक बाइक बरामद हुई है। 
एसपी शामली अभिषेक के निर्देशानुसार मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के अभियान के क्रम में मंगलवार को कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से स्मैक बिक्री से प्राप्त 102830 रुपये, 30 ग्राम अवैध स्मैक व चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। बरामद बाइक हरियाणा के करनाल से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता फरमान निवासी ग्राम इब्राहिम चिलकाना रोड थाना सरसावा जनपद सहारनपुर व शमशाद निवासी मोहल्ला आलखुर्द कैराना बताया। आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके उनका चालान कर दिया गया है।
--

Post a Comment

0 Comments