थाना झिंझाना पुलिस ने 02 शातिर अन्तर्जनपदीय चोर किए गिरफ्तार

थाना झिंझाना पुलिस द्वारा 02 शातिर अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, कब्जे से ट्यूबवेलों से चोरी किया हुआ तांबे का तार व अवैध छुरे एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
 दिनांक 01.11.2022 को थाना झिंझाना पुलिस द्वारा सूचना पर ट्यूबवेल चोरी की घटनाओं में शामिल 02 शातिर अन्तर्जनपदीय चोरों विनीत पुत्र सतपाल निवासी ग्राम कल्लरहेडी थाना गंगौह जिला सहारनपुर .परदेशी पुत्र प्रवीन उर्फ परविन्द निवासी ग्राम कल्लरहेडी थाना गंगौह जिला सहारनपुर को ट्यूबवेलों से चोरी किया हुआ तांबे का तार व अवैध 02 छुरे एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना झिंझाना सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 
ज्ञात हो कि दिनांक 16.07.2022 को श्री सतपाल पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम काबडौत थाना कोतवाली जनपद शामली, दिनांक 13/14.09.2022 को श्री सुरेन्द्र पुत्र इकबाल निवासी उपरोक्त, दिनांक 28/29.07.2022 को श्री प्रमोद पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम लिसाढ थाना कोतवाली जनपद शामली दिनांक 18/19.09.2022 को श्री अरविन्द पुत्र महेन्द्र निवासी उपरोक्त, दिनांक 26.09.2022 को श्री विजेन्द्र पुत्र हरीकिशन निवासी उपरोक्त के ट्यूबवेलों से अज्ञात चोरों द्वारा ट्यूबवेलों का सामान चोरी कर लेने के संबंध में थाना कोतवाली शामली पर लिखित तहरीर दी गईं । दाखिला तहरीरों के आधार पर मु0अ0स0 313/22 धारा 379 भादवि, मु0अ0सं0 344/2022 धारा 379 भादवि, मु0अ0सं0 457/22 धारा 379 भादवि, मु0अ0सं0 465/22 धारा 379 भादवि, मु0अ0सं0 481/22 धारा 379 भादवि में थाना कोतवाली शामली पर अभियोग पंजीकृत किये गये थे । 

Post a Comment

0 Comments