कैराना। एक दिन पूर्व झाड़खेड़ी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के मामले में मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत किया है।
गत सोमवार की रात्रि कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द सफा कॉलोनी निवासी सोनू व उसका साला अहमद निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द सुंदर नगर कैराना झाड़खेड़ी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में पड़े मिले थे। बाद में चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल सोनू को मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार को मृतक के छोटे भाई आशु ने अहमद व जाहिद, शबनम, नूर मोहम्मद व फूलहसन निवासीगण मोहल्ला दरबारखुर्द सुंदरनगर कैराना तथा शाहरुख़ निवासी कंजर कॉलोनी कस्बा कांधला पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी का कहना है कि मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर हत्या का अभियोग पंजीकृत करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
--

0 Comments