कैराना : एसडीएम ने पहुँचकर नगरपालिका की ओर से वार्ड 9 में निर्माणाधीन नाली एवं मार्ग में प्रयुक्त सामग्री जांच की गई। उन्होंने ने कई जगहों पर खुदाई कराकर गुणवत्ता परखी।
नगरपालिका की ओर से वार्ड 9 में नाली एवं मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा सामग्री कम एवं ईट पुरानी लगानी की शिकायत की गई थी। मंगलवार को एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने शिकायत क़् संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य की जांच की गई। इस दौरान एसडीएम ने कई जगहों से खुदाई कराकर निर्माण कार्य पर शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की गई। इस दौरान अधिकतर सामग्री सही पाई गई। वही उन्होंने ठेकेदार को मानकों के अनुसार सामग्री इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। एसडीएम एस्टीमेट की मांग की है। इस दौरान नगरपालिका में तैनात बाबू इरशाद अली मौजूद रहे।

0 Comments