सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ दम, मचा कोहराम

कैराना। दो दिन पूर्व बाइक से घर लौटते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा निवासी आरिफ(22) पुत्र लियाकत गत 18 अक्टूबर को रात्रि करीब आठ बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह झाड़खेड़ी गांव के निकट स्थित तालाब पर पहुंचा, तभी वहां से गुजरे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां गम्भीर हालत के चलते चिकित्सकों ने युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दिल्ली में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई अमरदीप सिंह ने युवक की मौत की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments