धारदार हथियार से वार कर ईट भट्टे के चौकीदार की हत्या

कैराना। रात्रि में ईट भट्टे पर 55 वर्षीय चौकीदार की धारदार हथियारों से सिर पर वार कर हत्या कर दी। ईट भट्टे के बरामदे में सुबह के समय खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर पुलिस व पालिका अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया।
आर्यपुरी देहात निवासी 55 वर्षीय फय्याज आर्यपुरी बाईपास के पास स्थित प्रेम सिंह रोड के ईट भट्टे पर चौकीदारी का काम करता था। बृहस्पतिवार रात्रि फय्याज ईट भट्टे पर चौकीदारी कर रहा था। शुक्रवार सुबह भट्टे के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो बरामदे में खून से लथपथ फय्याज शव पड़ा था। फय्याज के सिर पर धारदार हथियार से वार कर रखें थे। मौके पर काफी खून पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर एसएसआई राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं चौकीदार की हत्या की सूचना पाकर पालिका अध्यक्ष हाजी अनवर हसन भी मौके पर पहुंच गए। पालिका अध्यक्ष ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस से चौकीदार के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के पास ही अंग्रेजी शराब की एक खाली बोतल, दो डिस्पोजल ग्लास, नमकीन का खाली पैकेट और पानी खाली बोतल पड़ी थी। मृतक के पुत्र इरशाद ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध तहरीर दी। मामले में कार्यवाह कोतवाली प्रभारी एसएसआई राधेश्याम का कहना हैं कि मृतक के बेटे की ओर से तहरीर दी गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मुकदमा दर्ज कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा ।

Post a Comment

0 Comments