ग्राम प्रधानों की मीटिंग लेकर मालवाहक वाहनों में सवारी ना ढोने की अपील



कानपुर में ट्रैक्टर-ट्राली से हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर ट्रैक्टर ट्राली में सफर करने पर रोक लगा दी गई है। परिवहन विभाग अब ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
 इस क्रम में आज शामली आरटीओ तथा अधिकारी द्वारा विकास भवन में गांव के प्रधानों के साथ बैठक कर लोगों से ट्राली पर सफर नहीं करने की अपील की। उसके बाद भी अगर लोग ट्राली पर सफर करते हैं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शामली आरटीओ प्रवर्तन रोहित ने बताया कि 16 अक्टूबर तक ग्रामीण इलाकों में जाकर प्रधान और ग्रामीणों के साथ बैठक कर अपील की जाएगी कि वह ट्रैक्टर ट्राली में सफर नहीं करें। इसके बाद भी अगर ग्रामीण ट्रैक्टर और ट्राली में सफर करते हैं तो फिर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments