कैराना। अज्ञात चोरों ने गांव मोहम्मदपुर राई में ग्रामीण के घर के अंदर बंधे दो मवेशियों को चोरी कर लिया। चोरी की घटना से हड़कंप मचा हुआ है।
क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई निवासी शमशाद रोजाना की भांति बुधवार को भी अपने मवेशियों को मकान परिसर के अंदर बने कमरे में बांधकर सोया था। बताया गया है कि रात्रि के समय अज्ञात चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुसे और दरवाजा खोलकर वहां बंधी भैंस व उसके बच्चे को चोरी करके ले गए। घटना के वक्त शमशाद अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ में दूसरे कमरे में सोया हुआ था। पीड़ित को घटना की जानकारी गुरुवार प्रातः हुई। चोरी किये गए मवेशियों की कीमत सत्तर हजार रुपये बताई गई है। उधर, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने चोरी की घटना से अनभिज्ञता जताई है।

0 Comments