पुलिस ने 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस सहित आरोपी तस्कर को किया गिरफ्तार।




सलीम फ़ारुकी कैराना।

कैराना। कोतवाली पर तैनात एस आई बंटी सिंह ने 
सोमवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाए गये मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा एक मादक पदार्थ तस्कर को 500 ग्राम अवैध चरस सहित गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम व पता नौशाद पुत्र इस्लाम उर्फ बाबू निवासी मौहल्ला इस्लाम नगर आलकलांं कैराना जिला शामली बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धारा में नामजद अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही उसे चालानी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments