थ्री-व्हीलर व बाइक की भिड़ंत में चार गम्भीर घायल


कैराना। कैराना-झिंझाना मार्ग पर नाहिद कॉलोनी के सामने हुई थ्री-व्हीलर व बाइक की भिड़ंत में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
कस्बे के मोहल्ला ईदगाह रोड निवासी आसिफ व इलियास शादी में खाना आदि बनाने का कार्य करते है। रविवार सुबह दोनों युवक बाइक पर सवार होकर झिंझाना क्षेत्र में किसी जगह शादी में खाना बनाने के लिए जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही वह कैराना-झिंझाना मार्ग पर स्थित नाहिद कॉलोनी के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रहे सवारियों से भरे एक थ्री-व्हीलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। थ्री-व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। वही, थ्री-व्हीलर में सवार दो अन्य सवारी भी घायल हो गई। हादसे के बाद सवारियों को नीचे उतारकर चालक थ्री-व्हीलर समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कैराना पर भर्ती कराया। बताया गया है कि चिकित्सकों ने चारों घायलों को गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments