परिवार से दूर पुलिसकर्मियों ने थाने में मनाई दिवाली


 शामली के बाबरी थाने में सैकड़ों दीये पुलिसकर्मियों द्वारा जलाए गए. इसके साथ ही उनके द्वारा थाने के अंदर तरह-तरह की रंगोलियां बनाई गई.

थाना प्रभारी बाबरी ने बताया कि खुद के परिवार से दूर होने की कमी ना महसूस हो, इसके लिए थानों में धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है. उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में दीपावली मनाई जा रही है.

'बुराइयों को इस पर्व के माध्यम से दूर किया जाए'
(एस आई मुकेश दिनकर)

बता दें कि इस थाने में सैकड़ों दीये पुलिसकर्मियों द्वारा जलाए गए. इसके साथ ही उनके द्वारा थाने के अंदर तरह-तरह की रंगोलियां बनाई गई. वहीं चौकी बनती खेड़ा प्रभारी एसआई मुकेश दिनकर ने कहा कि जिस तरह दीए जलाकर हम उजाला करते हैं. उसी तरह हम आम जनता और पुलिस को यह संदेश देना चाहते हैं कि इस पर्व के माध्यम से पुलिस और पब्लिक का रिश्ता एक हो और समाज से बुराइयों को इस पर्व के माध्यम से दूर किया जाए.
चौकी बनती खेड़ा पर मुकेश दिनकर द्वारा चौकी पर तैनात सहयोगियों को दीपावली के शुभ अवसर पर दीपावली गिफ्ट देकर सम्मानित किया

Post a Comment

0 Comments