थाना थानाभवन पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार बरामद

 आज दिनांक 30.05.2021 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आंशिक कर्फ्यू के दौरान चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के कुशल नेतृत्व में थाना थानाभवन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मसावी रोड़ से 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना थानाभवन पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । बरामद अवैध हथियार के संबंध में अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है । 
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1- जाहिद पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला आलमनगर थाना चरथावल जनपद मु0नगर ।
*बरामदगी का विवरणः-*
1- अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- उ0नि0 श्री बन्टी सिंह थाना थानाभवन जनपद शामली ।
2- का0 अनुज कुमार थाना थानाभवन जनपद शामली ।


Post a Comment

0 Comments