दिनांक 21.05.2021 को वादी श्री संजय तोमर पुत्र रतनसिंह नि0 ग्राम शिकोहपुर थाना बडौत बागपत द्वारा थाना बाबरी पर ललित, अमित पुत्रगण रामवीर सिंह, मनीषा पत्नि अमित नि0गण ग्राम भनेडा जट थाना बाबरी जनपद शामली के विरुद्ध वादी की बहन श्रीमती पूजा पत्नि ललित नि0 ग्राम भनेडा जट थाना बाबरी जिला शामली की हत्या कर देने सम्बन्ध में तहरीर दाखिल की गई । दाखिल तहरीर के आधार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । दिनांक 23.05.2021 को थाना बाबरी पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त ललित, अमित को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है । पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना में संलिप्त शेष महिला अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु थाना बाबरी पुलिस को निर्देशित किया गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार सूचना संकलित कर दबिश की कार्यवाही की जा रही थी ।
इस क्रम में आज दिनांक 29.05.2021 को थाना बाबरी पुलिस द्वारा सूचना पर ग्राम भनेडा जट से उक्त घटना में शामिल 01 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारी के संबंध में थाना बाबरी पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ताः-*
1. मनीषा पत्नि अमित निवासी ग्राम भनेडा जट थाना बाबरी जनपद शामली ।
*आपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0सं0 45/21 धारा 302 भादवि थाना बाबरी जनपद शामली ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री नेमचन्द सिंह थाना बाबरी जनपद शामली ।
2. का0 गौरव राठी थाना बाबरी जनपद शामली ।
3.का0 मोनू नागर थाना बाबरी जनपद शामली ।
4.म0का0 अल्का थाना बाबरी जनपद शामली ।

0 Comments