अवैध शराब के निर्माण को चलाई जा रही भट्टी पर छापेमारी कर 02 शराब तस्कर किये गिरफ्तार,

थाना कैराना पुलिस द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही में अवैध शराब के निर्माण को चलाई जा रही भट्टी पर छापेमारी कर 02 शराब तस्कर किये गिरफ्तार, कब्जे से 110 लीटर अवैध कच्ची शराब, 350 लीटर लहन एवं शराब बनाने के उपकरण बरामदः
 आज दिनांक 30.05.2021 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आंशिक कर्फ्यू के दौरान अवैध शराब के निर्माण/तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस द्वारा सूचना पर जंगल ग्राम बरनावी में अवैध शराब के निर्माण को चलाई जा रही भट्टी पर छापेमारी कर 02 अभियुक्तों को 110 लीटर अवैध कच्ची शराब, लहन एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । मौके पर मिले 350 लीटर लहन एवं भट्टी को पुलिस पार्टी द्वारा नष्ट कराया गया है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैराना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
1- गुरूमुख सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम डोकपुरा थाना झिंझाना जनपद शामली ।
2- सिमरन जीत पुत्र गुरूमुख सिंह निवासी ग्राम डोकपुरा थाना झिंझाना जनपद शामली ।
*बरामदगी का विवरणः-*
1- 110 लीटर अवैध कच्ची शराब ।
2- कच्ची शराब बनाने के उपकरण (01 लोहे का ड्रम, 01 बड़ा पतीला, 01 बड़ा भगोना, मग) ।
3- नष्ट कराया गया 350 लीटर लहन ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- उ0नि0 श्री ज्ञानेन्द्र थाना कैराना जनपद शामली ।
2- का0 ललित थाना कैराना जनपद शामली ।
3- का0 अमित थाना कैराना जनपद शामली ।
4- का0 नितेश थाना कैराना जनपद शामली ।
5- का0 संजीव थाना कैराना जनपद शामली । 

Post a Comment

0 Comments