कैराना। नगर के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग एवं माय भारत शामली के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल डे फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एवम सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय जागरूकता कार्यशाला के दूसरे दिन जिला आपदा प्रबंधन विभाग, शामली के ट्रेनर्स द्वारा छात्र/छात्राओं को आपदा की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों के विषय में जागरूक किया गया। कार्यशाला में जिला आपदा विभाग के मास्टर ट्रेनर सौरव राणा द्वारा छात्र एवम छात्राओं को हार्ट अटैक के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों तथा सीपीआर के तरीके के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई साथ ही सीपीआर प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। आपदा मित्र अंकित शर्मा ने छात्र एवम छात्राओं को बाढ़ से पूर्व, बाढ़ के दौरान एवम बाढ़ के पश्चात अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्होंने सांप एवम विषैले जीव जंतुओं के काटे जाने पर अपनाए जाने वाले प्राथमिक उपायों के विषय में भी जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में जिला आपदा विभाग के गौरव सिंघल, आशीष भाटिया एवम पूजा पांचाल का सक्रिय योगदान रहा।
डॉ हरेंद्र सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा, डॉ राकेश कुमार एसोसिएट प्रोफेसर बॉटनी एवम डॉ राम कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर बॉटनी ने छात्र एवम छात्राओं को कार्यशाला की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आपदा प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है जिसकी जानकारी प्रत्येक छात्र एवम छात्राओं को होना आवश्यक है। जिला युवा अधिकारी माय भारत शामली ने बताया कि इंटरनेशनल डे फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एवम सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 13 से 15 अक्टूबर, 2026 तक आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। समापन कार्यक्रम दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 को होगा जिसमें प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
आपदा प्रबंधन कार्यशाला के साथ ही राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा मिशन शक्ति के छठे चरण के अंतर्गत ' भारत में महिला सशक्तिकरण: दिशा एवम दशा' विषय पर व्याख्यान का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्र एवम छात्राओं को महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रमों का संयोजन डॉ डॉली एसोसिएट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान एवं संचालन डॉ उत्तम कुमार एसोसिएट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में माय भारत शामली के स्वयंसेवक तन्मय, जावेद, हर्षित एवम एनएसएस स्वयंसेवक वंश कुमार, रोहन कुमार, रूपेश कुमार, महक, ईशा व महाविद्यालय परिवार के गौतम कुमार, रवि कुमार एवम पप्पन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0 Comments