कस्बे के मोहल्ला दरबार कलां निवासी सोनू खान के निधन से परिवार और मोहल्ले सहित पूरे कैराना में शोक की लहर दौड़ गई। मरहूम पिछले कई महीनों से पेट की बीमारी से पीड़ित थे और मानसिक रूप से भी दिव्यांग थे।
मरहूम की नमाज-ए-जनाजा बीती रात 10 बजे मस्जिद दरबार में अदा की गई। इसके बाद उन्हें कांधला स्टैंड के निकट स्थित गोर-ए-गरीबां कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। नमाज-ए-जनाजा में कैराना, बुटराड़ा, टांडा और सहारनपुर समेत विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और मरहूम के लिए मगफिरत की दुआ की।
सोनू खान के निधन पर पूर्व चेयरमैन राशिद अली, फिरोज खान सभासद, फारूक बागवान, इरफान खान, आबिद खान, सलीम खान और दानिश मेंबर ने गहरे दुख का इजहार करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अल्लाह तआला से मरहूम की मगफिरत, बुलंद दरजात और जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाने की दुआ की। साथ ही परिजनों को सब्र-ए-जमील अता करने की दुआ भी की।

0 Comments