मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा



-“वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाते हुए खुरगान रोड पर करीब 500 मीटर तक किया मार्च

कैराना। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी शामली के कार्यकर्ताओं ने कैराना में पदयात्रा निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पदयात्रा खुरगान रोड स्थित चांद मस्जिद के पास से शुरू हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए और करीब 500 मीटर तक मार्च किया।



मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के माध्यम से अपनी मांग उठाई। मार्च के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई गई। पदयात्रा में जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान, जिला उपाध्यक्ष शमशीर खान और जिला कोषाध्यक्ष इब्राहिम सिद्दीकी शामिल रहे। इसके अलावा जिला सचिव कारी जुल्फान, हारून अंसारी, रिजवान आलम, साबिर चौधरी और अलीम सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पदयात्रा पूरी की। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी शामली की ओर से आयोजित किया गया था।

Post a Comment

0 Comments