* *धू धू कर जली रावण की सोने की लंका*

 आपको बता दे कि कस्बा कैराना के गौशाला भवन में रामलीला महोत्सव बड़ी धूम धाम के साथ आयोजित हो रहा है रामलीला महोत्सव के बारहवें दिन की लीला का शुभारंभ डॉक्टर रामकुमार गुप्ता ने किया l हनुमान अशोक वाटिका तहस कर लंका में लगाई आग से पूरी लंका में अफरा तफरी मच गई। बृहस्पतिवार की रात्री मंचन में दिखाया की माता सीता की खोज व लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। जिसके प्रथम दृश्य में हनुमान जी लंका में सीताजी की खोज करने समुद्र पार करके जाते हैं। वहां पर अशोक वाटिका में बैठी माता सीता को राक्षसियों द्वारा परेशान करने तथा उन्हें तरह-तरह की यातनायें दिए जाने का दृश्य हनुमान जी ने देखा। तभी, कुछ क्षण बीतने के बाद हनुमान ने प्रभु श्रीराम द्वारा दी गई मुद्रिका को माता सीता के सामने जमीन पर डालकर उन्हे अपना परिचय दिया। इसके बाद अशोक वाटिका में मां सीता की आज्ञा लेकर वह फल खाने के लिए चले गए। जहां पर उन्होंने कुछ फल तोड़े तो कुछ वृक्षों को भी तोड़ा। उनको रोकने के लिए अशोक वाटिका के पहरेदारों ने प्रयास किया। लेकिन, हनुमानजी को वह रोक नहीं सके। तब इसकी सूचना रावण को दी गई। जिस पर रावण ने अपनी सेना के साथ पुत्र अक्षय कुमार को हनुमानजी को रोकने के लिए भेजा। हनुमानजी ने रावण के पुत्र को मारकर पूरी सेना परास्त कर दी। इसकी सूचना जैसे ही रावण को मिली तो उसने क्रोध में आते हुए मेघनाथ को हनुमानजी को पकड़कर उसके समक्ष लाने का आदेश दिया। इसके उपरांत हनुमान को पकड़ने के लिए गए मेघनाथ तथा हनुमान के बीच हुए संवाद की उपस्थित दर्शकों ने काफी सराहना की।अंत में मेघनाथ, हनुमान जी को ब्रह्मास्त्र में बांधकर अपने पिता रावण के पास ले जाता है। जहां पर हनुमानजी की उद्दंडता पर सभी उनकी पूंछ में आग लगाए जाने का सुझाव देते हैं। जिसके बाद सभी राक्षस मिलकर हनुमानजी की पूंछ में आग लगा देते हैं। पूंछ में आग लगते ही हनुमानजी ने उसी समय लघु रूप धारण कर लिया। और लंका के घरों में कूद-कूदकर विभीषण का महल छोड़कर लंका के सभी महलों में आग लगा दी। लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र से लोग पहुंचे थे। वही सोने की लंका की सुंदर झांकी का दृश्य सीनरी डायरेक्टर अभिषेक गोयल और सोनू कश्यप के द्वारा तैयार किया गया l राम का अभिनय सतीश प्रजापत लक्ष्मण जी का राकेश प्रजापति सीता जी शिवम गोयल रावण शगुन मित्तल एडवोकेट हनुमान जी का आशु गर्ग सुग्रीव का रोहित नामदेव अक्षय कुमार सोनू अंगद का अनमोल शर्मा ने किया ।इस अवसर पर रामलीला कमेटी के सचिव आलोक गर्ग, कोषाध्यक्ष संजू वर्मा, रोहित प्रमोद गोयल डाक्टर रामकुमार गुप्ता अतुल कुमार गर्ग, सुशील कुमार सिंघल, शगुन मित्तल एडवोकेट सभासद राकेश गर्ग, राकेश सिंघल डिंपल अग्रवाल डॉक्टर पंकज पवन जैन , अभिषेक भारद्वाज राकेश प्रजापत राजेश नामदेव ,पुनीत कुमार गोयल, अभिषेक भारद्वाज मनोज कुमार मित्तल सोनू नेता,अभिषेक गोयल विजय नारायण अनिल गोयल सुनील कुमार टिल्लू आशीष सैनी अनमोल शर्मा अमन गोयल विराट नामदेव सुशील सिंघल आशीष नामदेव शिवम गोयल, अभिषेक गोयल, अश्विन सिंघल, नरेश सचिन शर्मा ,आदि मौजूद रहे l इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी किला गेट राजकुमार बघेल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा ओर पालिका की ओर से विशेष सफाई व्यवस्था कराते हुए कली चुने आदि की व्यवस्था कराई गई l

Post a Comment

0 Comments