मक्का मुकर्रमा, कर्बलाए मुअल्ला, नजफे अशरफ, ईरान और शाम के मुकद्दस मकामात की जियारत का हासिल करेंगे शरफ
कैराना, 17 अक्टूबर कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा से उमराह की सआदत हासिल करने और कर्बलाए मुअल्ला समेत अन्य मुकद्दस मकामात की जियारत के लिए आधा दर्जन मोमिनीन का एक काफिला रवाना हुआ। मशहूर सामाजिक एवं मजहबी शख्सियत सैयद सरदार हुसैन काजमी की सरपरस्ती में रवाना हुए इस काफिले को रुखसत करने के लिए मोहल्ले के लोगों और अकीदतमंदों की बड़ी तादाद मौजूद रही।
मिली जानकारी के मुताबिक, काफिले में सैयद सरदार हुसैन काजमी के साथ सैयदा नवाज़िश ज़हरा काजमी, सैयदा मंज़र हुसैन काजमी, सैयदा निखत काजमी, सैयदा रहमान ज़ैनब और सैयदा ज़िया काजमी शामिल हैं। काफिले के सदस्यों ने बताया कि सबसे पहले वे मक्का मुकर्रमा पहुंचकर उमराह की सआदत हासिल करेंगे। इसके बाद कर्बलाए मुअल्ला, नजफे अशरफ, ईरान और शाम के मुकद्दस मकामात की जियारत करेंगे।
काफिले की रवानगी के मौके पर मोहल्ला बेगमपुरा में मजहबी अकीदत और एहतराम का माहौल देखने को मिला। इस दौरान चांदी मियां, जर्रार काजमी, वसी हैदर, जमीर काजमी, मोहसिन काजमी, तालिब काजमी, रज़ी हैदर, बाकिर काजमी, कुर्रतुल ऐन मेहदी एडवोकेट, शारिब काजमी, साजिद काजमी, जामिन काजमी, शबाब हैदर और मोहम्मद अली समेत बड़ी तादाद में मोमिनीन मौजूद रहे।
इस मौके पर मौलाना सैयद असद रज़ा नानौतवी ने काफिले के तमाम सदस्यों के सफर की खैरियत, इबादतों की कबूलियत और सभी जायरीनों की सलामती के लिए खास दुआ कराई। दुआ के बाद काफिले को नेक तमन्नाओं और दुआओं के साथ रुखसत किया गया।

0 Comments