कैराना। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान कैराना कोतवाली पुलिस ने मुजफ्फरनगर जनपद के दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, अवैध चाकू और स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इसी दौरान कैराना कोतवाली पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरशद पुत्र इस्लाम और गुफरान पुत्र इस्लाम निवासी गांव सैदपुरा, कस्बा बघरा, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में की है। दोनों के खिलाफ कैराना कोतवाली में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार, अनुज कुमार और उधम सिंह शामिल रहे।

0 Comments