संचारी रोग अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


कैराना। संचारी रोगों की रोकथाम एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर के मुख्य पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित कांधला तिराहा रोडवेज बस स्टेशन के निकट पानी की बड़ी टंकी पर अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप के निर्देशन तथा मोहम्मद असलम लिपिक सफाई विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन एसबीएम के नेतृत्व में संचारी रोग अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड सभासदगण, गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई मित्रों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई।
        इस दौरान लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अपने आसपास साफ-सफाई रखना, गंदगी एवं जलभराव को रोकना तथा मच्छरों की रोकथाम करना संचारी रोगों से बचाव का महत्वपूर्ण उपाय है।
     कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी स्वच्छता बनाए रखने और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया। सफाई मित्रों की सहभागिता से अभियान को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments