कैराना । गौशाला भवन कैराना में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में पांचवे दिन भगवान राम की लीला का मंचन किया गया विशाल गुप्ता व्यापारी अध्यक्ष शामली के द्वारा द्वीप प्रज्जलित कर किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक शामली के द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया l मंचन में दिखाया गया कि राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र जी के साथ उनके आश्रम की ओर चल पड़ते हैं। इस यात्रा के दौरान ऋषि उन्हें अनेक विद्याओं का ज्ञान देते हैं। जिस जंगल से वे गुजर रहे होते हैं, वहां ताड़का नाम की एक क्रूर राक्षसी का आतंक होता है। वह अपनी बुरी शक्तियों से जंगल को डरावना और निर्जन बना देती है।
विश्वामित्र, राम को ताड़का का वध करने का आदेश देते हैं। शुरू में राम एक स्त्री का वध करने में संकोच करते हैं।
विश्वामित्र उन्हें समझाते हैं कि यह कोई साधारण स्त्री नहीं, बल्कि एक राक्षसी है जो धर्म और तपस्या में बाधा डाल रही है। ऋषि की आज्ञा का पालन करते हुए, राम ताड़का का वध कर देते हैं। ताड़का के वध के बाद, राम मारीच सुबाहु को भी पराजित करते हैं। इस तरह वे ऋषि-मुनियों के यज्ञ को निर्बाध रूप से संपन्न करने में मदद करते हैं। वही राजा जनक अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए मुनादी करवाते हैं और विश्वामित्र जी को भी निमंत्रण देकर आते हैं वही रामचंद्र जी और लक्ष्मण जी दुर्गा माता के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पुष्प फल आदि एकत्रित करने के लिए जाते हैं वहीं पर उनकी मुलाकात सीता जी से होती है जिन्हें देखकर वह मन ही मन दोनों बहुत प्रसन्न होते हैं और सखिया सीता जी की मजाक बनाती हैं तब सीता जी दुर्गा माता से प्रार्थना करती है कि कल स्वयंवर में यही मेरे पति हो और अपना वरदान याद करती हूं तब दुर्गा माता उन्हें आशीर्वाद देती है मुझे सीता तुम्हारी मनोकामना आवश्य पुरी होगी l सीनरी डायरेक्टर सुनील कुमार टिल्लू अभिषेक गोयल ऋषभ कुछल ने बहुत ही सुंदर सीनरी लगाई l
राम का अभिनय सतीश प्रजापति लक्ष्मण का राकेश प्रजापति सीता जी शिवम गोयल विश्वामित्र आशु गर्ग ताड़का का सोनू कश्यप जनक का अभिनय रिशिपाल शेरवाल दुर्गा माता पीहू गर्ग ऋचा नामदेव मानवी मित्तल मारीच का अभिनय ऋषिपाल शेरवाल सुबाहु अनमोल शर्मा सखियों का अभिनय सनी धीरू बावरी सखि सागर मित्तल शिव शर्मा ने किया। वही कार्यक्रम के दौरान कलाकारों पर इनामो की बौछार लग गई । वही सीनरी डायरेक्टर अभिषेक गोयल ने भव्य पुष्प वाटिका सजाई l इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप, सचिव आलोक गर्ग, कोषाध्यक्ष संजू वर्मा, रोहित प्रमोद गोयल डाक्टर रामकुमार गुप्ता अतुल कुमार गर्ग, सुशील कुमार सिंघल, शगुन मित्तल एडवोकेट सभासद राकेश गर्ग, राकेश सिंघल अमित सिंघल (काल प्रभारी), राजेश नामदेव ,मनोज कुमार मित्तल सोनू नेता,अभिषेक गोयल विजय नारायण सागर गर्ग रविन्द्र कुमार अनुज प्रजापति,अनिल गोयल सुनील कुमार टिल्लू विराट नामदेव पंकज सिंघल सुशील सिंघल रणवीर कश्यप काका राकेश गोयल आशीष नामदेव सिंघल, नरेश सचिन शर्मा ,काका अंकित जिंदल अमित कुमार सैन आदि मौजूद रहे l इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी किला गेट राजकुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा ओर पालिका की ओर से विशेष सफाई व्यवस्था कराते हुए कली चुने आदि की व्यवस्था कराई गई l

0 Comments