कैराना। कस्बे के भूरा रोड स्थित सब्जी मंडी के निकट मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया गया कि गोवंश सड़क के आसपास घूम रहा था, इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई।
गोवंश की मौत की सूचना मिलते ही गोरक्षा दल के कार्यकर्ता अनुज आदि मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पालिका प्रशासन को दी। इसके बाद पालिका प्रशासन के सहयोग से मृत गोवंश का विधि-विधानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूमने वाले बेसहारा गोवंश की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

0 Comments