कैराना के सलमान राणा को युवा कांग्रेस शामली का जिलाध्यक्ष किया गया नियुक्त समर्थकों में छाई खुशी


कैराना। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पश्चिम) के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला की ओर से सलमान राणा को जनपद शामली का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 4 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति प्रमाण-पत्र में संगठन ने सलमान राणा पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई गई है कि सलमान राणा वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। पत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्रेस प्रभारी मनीष शर्मा, भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब तथा राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी विशाल चौधरी के नेतृत्व और विश्वास का भी उल्लेख किया गया है।

सलमान राणा की नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद युवा कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जनपद शामली में युवा कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments