मॉर्निंग रेड में विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान, डेढ़ लाख रुपये बकाया वसूला, चार कनेक्शन काटे
कैराना। बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने शुक्रवार सुबह कैराना के इस्लामनगर मोहल्ले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। विजिलेंस प्रभारी रोहिताश सिंह के नेतृत्व में चलाए गए मॉर्निंग रेड अभियान के दौरान करीब 200 मकानों के बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान बिजली चोरी के नौ मामलों में मुकदमे दर्ज कराए गए, जबकि बकाया बिलों के रूप में करीब डेढ़ लाख रुपये जमा कराए गए।
शुक्रवार तड़के विजिलेंस और स्थानीय विद्युत विभाग की संयुक्त टीम इस्लामनगर मोहल्ले में पहुंची। टीम ने घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों, मीटरों और विद्युत उपभोग की जांच की। अभियान के दौरान बिजली चोरी के नौ मामले सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए। वहीं, बकाया विद्युत बिलों की वसूली करते हुए करीब एक लाख 50 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके अतिरिक्त चार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काटे गए।
अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल रही। टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बिजली कनेक्शनों की जांच की और अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई की।
चेकिंग अभियान में विजिलेंस प्रभारी रोहिताश सिंह के साथ स्थानीय विद्युत विभाग के एसडीओ अमित कुमार गुप्ता, अभियंता अजय शर्मा, लाइनमैन इकबाल तथा आरक्षी पाल, सुधीर कुमार और उदित राठी शामिल रहे।

0 Comments