16 नवंबर से जनगणना के दूसरे चरण की शुरुआत, 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर किया जाएगा आंकड़ों का भौतिक सत्यापन


कैराना: 27 अक्टूबर, जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत 16 नवंबर से स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 30 नवंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर जनगणना के तहत दर्ज किए गए आंकड़ों का भौतिक सत्यापन करेंगे।

प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार, स्व-गणना के चरण में नागरिकों को संबंधित पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। इसके जरिए लोग ऑनलाइन अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 दिसंबर से घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान गणनाकर्मी प्रत्येक घर में पहुंचकर पहले से दर्ज की गई जानकारी की जांच और पुष्टि करेंगे। इसके साथ ही जनगणना की प्रक्रिया में छूट गए घरों और परिवारों का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जनगणना का कार्य सही एवं पूर्ण आंकड़ों के आधार पर संपन्न हो सके।

Post a Comment

0 Comments