कैराना। ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने 125 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताहिर पुत्र सीबा, निवासी ग्राम भूरा, थाना कैराना के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कैराना थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से जुड़े कथित तस्करी नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों की जांच कर रही है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव चौहान, हेड कांस्टेबल ज्योति प्रकाश और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे। शामली पुलिस ने नागरिकों से नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

0 Comments