बनतीखेड़ा में ट्रांसफार्मर में लगी आग, आधा गांव डूबा अंधेरे में।


क्षेत्र के बनतीखेड़ा गांव के बाबरी मार्ग पर रखा 250 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर में रविवार शाम को अचानक आग लगने से धू-धू कर जल उठा। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। गनीमत रही कि आग की चपेट में आसपास का कोई अन्य सामान या मकान नहीं आया।
जानकारी के अनुसार गांव के बनतीखेड़ा=बाबरी मार्ग के छोर पर 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। रविवार शाम के समय अचानक ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों क़ो फोन कर घटना क़ी जानकारी दीं गई। सूचना पर उक्त ट्रांसफार्मर के क्षेत्र क़ी बिजली क़ो बंद कर दिया गया।
ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण गांव के करीब आधे हिस्से की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे गांव में अंधेरा छा गया तथा ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों की दिक्कत और बढ़ गई। स्थानीय जे ई श्री निवास सें बात करने पर बताया कि जानकारी मिल गई हैं,सोमवार दोपहर तक सप्लाई सुचारु कर दीं जाएगी।

Post a Comment

0 Comments