कैराना। भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कांवड़ सेवा शिविर कण्डेला में पहुंचकर शिवभक्तों का कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने शिवभक्तों की सेवा पर शिविर संचालक की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
रविवार दोपहर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह कैराना-शामली मार्ग पर जगनपुर बस स्टैंड के निकट संचालित कांवड़ सेवा शिविर कण्डेला में पहुंचे। जहां पर शिविर संचालक सुनील चौहान उर्फ टोनू एवं अन्य ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट करके स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कांवड़ सेवा शिविर में मौजूद शिवभक्तों का कुशल-क्षेम जाना तथा यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई व्यववस्थाओं की बाबत जानकारी की। उन्होंने कांवड़ सेवा शिविर कण्डेला में शिवभक्तों की सेवा हेतु किए गए इंतजामात के लिए संचालक सुनील चौहान उर्फ टोनू की भी सराहना की। भाजपा एमएलसी प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात शिविर से प्रस्थान कर गए। वहीं, सुनील चौहान ने बताया कि वह विगत पांच वर्षों से भगवान शंकर की अनुकंपा से श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर का आयोजन करते आ रहे है। ऐसा करने से मन को असीम शांति मिलती है। शिविर में पहुंचने वाले शिवभक्तों को भोजन, पानी, शौचालय, स्नान व ठहरने आदि की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है। इस दौरान राकेश पटवारी, नक्षत्रपाल, ओमवीर, विनोद, सरवेस, लवकुश, आर्यन, संदीप, मोहित, दिनेश, बृजेश, विपिन, राहुल आदि मौजूद रहे।

0 Comments