तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारेहर घर तिरंगा


अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए लोगों और विद्यार्थियों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के उ‌द्घोष किए। इससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

बुधवार को गांव कंडेला में चौपाल से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेत्री मृगांका सिंह के सुपुत्र शिवेंद्र सिंह उर्फ शिवा ने किया।

यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई चौधरी मानसिंह राजकीय इंटर कहलेज पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर डिस्सा लिया। इस दौरान शिवेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की गौरव और स्वाभिमान की पहचान है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता की भावना को और मजबूत करना है। इस अवसर पर पंकज राणा, भूपेंद्र सिंह, शीशपाल, सतपाल, ओमकार, अवनीश चौहान,

रूपेश, संजय और नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, भाजपा नगर मंडल की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीके कान्वेंट स्कूल से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख्य मार्गो से होकर वापस स्कूल पहुंची। इसमें भाजपा नेता डढ़. मनोज शर्मा श्रीपाल सिंह आर्य, रणबीर कश्यप राजकुमार सेना, एडवोकेट आलोक चौहान, शक्ति सिंघल, दीपक चन्द्रा और रोहत मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments