स्कूलों के छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।


कैराना। नगर में डीके कॉन्वेंट स्कूल और लाला नर सिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्ग, चौक बाजार और टीचर्स कॉलोनी सहित विभिन्न रास्तों से गुजरी, जहाँ देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती पब्लिक स्कूल शेखूपुरा (कंडेला) के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में भाग लिया। ढोल की थाप के बीच यह यात्रा कंडेला, हिंगोखेड़ी और शेखूपुरा गांवों से होकर गुजरी, जहाँ विद्यार्थियों का जोश देखते ही बना। वहीं पुलिस व्यवस्था बनी रही।

Post a Comment

0 Comments