बनतीखेड़ा बस स्टैंड पर बजाज शुगर मिल अधिकारियों ने कांवड़ियों की सेवा


बाबरी शामली। श्रावण मास में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान बनतीखेड़ा बस स्टैंड पर बजाज शुगर मिल थाना भवन की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष सेवा अभियान चलाया गया।

इस दौरान यूनिट हेड जी.वी. सिंह, जीएम एल.पी. सिंह (केन) तथा मिल के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने कांवड़ियों को केले एवं पानी की बोतलें वितरित कीं। सेवा कार्य के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और अधिकारियों के इस प्रयास की सराहना की।

अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सामाजिक और मानवीय दायित्व भी है। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य शिवभक्तों को राहत पहुंचाना और उनकी यात्रा को सुगम बनाना रहा।

Post a Comment

0 Comments