बस स्टैंड बुटराडा पर दो कांवड़ सेवा भंडारों का हुआ शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद


बाबरी/शामली। श्रावण मास में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान बस स्टैंड बुटराडा पर स्थित ग्राम हिरणवाड़ा और ग्राम बुटराडा के कांवड़ सेवा भंडारों का अलग-अलग शुभारंभ किया गया। दोनों भंडारों में बड़ी संख्या में शिवभक्तों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

ग्राम हिरणवाड़ा के कांवड़ सेवा भंडारे का उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर किया। वहीं ग्राम बुटराडा के कांवड़ सेवा भंडारे का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक प्रसन्न चौधरी ने किया।

विशेष बात यह रही कि दोनों जनप्रतिनिधि दोनों भंडारों पर पहुंचे और शिवभक्तों का अभिवादन करते हुए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कांवड़ सेवा को पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि सावन माह में शिवभक्तों की सेवा करना भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस अवसर पर दोनों भंडारों में अनुज कुमार उर्फ़ बिल्लू प्रधान, देवेंद्र शर्मा, श्यामबीर सिंह,मौजूद रहे ।सभी सहयोगियों ने कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल, विश्राम तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया और सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments