बाबरी। सावन माह में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। बाबरी क्षेत्र में सोमवार से आकर्षक झांकियों से सजी कांवड़ का आगमन शुरू हो गया है। डीजे की भक्ति धुनों, हर-हर महादेव के जयघोष और भगवान शिव की मनमोहक झांकियों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है।
दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए कांवड़िए आकर्षक झांकियों के साथ बाबरी से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मार्ग पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ियों के स्वागत, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु भी पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर तैनात हैं।

0 Comments