क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग पर स्थित बस स्टैंड तलवा माजरा पर सोमवार क़ो एसडीएम शामली द्वारा फीता काटकर चतुर्थ मलिक कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया। सोमवार क़ो हरिद्वार सें पवित्र गंगा जल कावड़ द्वारा लेकर आते शिवभक्तो क़ी सेवा हेतु बस स्टैंड तलवा माजरा पर एक कावड़ सेवा शिविर का उद्घाटन एसडीएम सदर सचिन राजपूत एवं सीओ सिटी जितेंद्र यादव द्वारा सामूहिक रूप सें किया गया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने शिवभक्त कांवड़ियों को प्रसाद वितरित कर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ सेवा शिविर श्रद्धालुओं की सेवा का उत्कृष्ट माध्यम हैं, और समाज में सहयोग व समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर में कांवड़ियों के लिए पेयजल, प्रसाद एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर शिविर संचालक विदेश मलिक, पप्पू मलिक, अनुज मलिक, प्रमोद जागलान, योगेंद्र प्रधान, ठाकुर वीर सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

0 Comments