पुलिसकर्मियों ने शिवभक्तों को वितरित किया शीतल पेय व फलाहार


कैराना। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ पथ पर ड्यूटी के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों को शीतल पेय व फलाहार वितरित किये। 
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर तेजी के साथ अपने गंतव्यों की ओर बढ़ते जा रहे है। पुलिस-प्रशासन के द्वारा कांवड़ियों की सेवा, सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत तमाम बंदोबस्त किए गए है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ ही शिवभक्तों की सेवा में जुटे हुए है। इसी क्रम में शनिवार को कस्बे के पानीपत बाईपास पर तैनात तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी व एसआई रविन्द्र नैन तथा कांस्टेबल प्रिंस चहल, अर्जुन व अनुज ने कांवड़ पथ से गुजर रहे शिवभक्तों को ठंडे पानी की बोतलें व फलाहार वितरित किये। पुलिसकर्मियों के सेवा भाव से शिवभक्त कांवड़िए भी काफी प्रसन्न नजर आए। कैराना पुलिस श्रावण मास की यात्रा के दौरान पूरी तन्मयता के साथ में शिवभक्तों की सेवा में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments