कैराना। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर मात्र तीन का निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस होने के कारण सोमवार को तहसील मुख्यालय पर सभागार कक्ष में एडीएम शामली सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमीनी विवाद, अवैध कब्जों, पेंशन, राशन कार्ड व प्रधानमंत्री आवासीय योजना सहित आदि से संबंधित कुल 21 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मात्र तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण हेतु संबंधित विभाग अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान सहित आदि मौजूद रहें।
...........

0 Comments