कैराना के चौक बाजार में ई-स्कूटी में ब्लास्ट, लगी आग - धुआं उठने के बाद ब्लास्ट से इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, व्यापारियों में अफरा-तफरी



कैराना। नगर के चौक बाजार में चेतन हलवाई के निकट एक कन्फेक्शनरी की दुकान के सामने खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते स्कूटी में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई, जिससे व्यापारियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे प्रत्यक्षदर्शी नदीम अंसारी ने बताया कि स्कूटी से अचानक धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोगों ने उसकी सीट खोलकर देखा। सीट खुलते ही काला धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षण बाद तेज धमाके के साथ स्कूटी में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गनीमत रही कि गुरुवार को दिनभर हुई बारिश के कारण चौक बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने तत्काल पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक स्कूटी काफी हद तक जल चुकी थी। लोगो का मानना हैं कि आग लगने का कारण बैटरी या विद्युत प्रणाली में आई तकनीकी खराबी माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments