कांवड़ यात्रा से पहले कैराना में सौंदर्यीकरण तेज, डिवाइडरों के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार


- अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरे कराने की सभासद ने उठाई मांग

कैराना। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका परिषद कैराना ने शहर के सौंदर्यीकरण और अधूरे निर्माण कार्यों को गति दे दी है। वहीं नगर पालिका के सभासद राशिद बागबान ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर कांवड़ यात्रा से पूर्व सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग उठाई है।

नगर पालिका की ओर से नगर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए अधूरे पड़े डिवाइडर के निर्माण कार्य को शुरू कराया गया है। उधर, वार्ड संख्या-5 के सभासद राशिद बागबान ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर नगर में चल रहे निर्माण कार्यों को कांवड़ यात्रा से पहले पूरा कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने उपजिलाधिकारी आवास के सामने डिवाइडर निर्माण, पानीपत रोड पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने नाले का निर्माण, शामली पानीपत रोड पर पीएनबी बैंक के सामने सड़क एवं डिवाइडर निर्माण तथा शामली पानीपत रोड पर शामली बस स्टैंड के सामने सड़क एवं डिवाइडर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की आवश्यकता बताई है।
सभासद ने कहा कि यदि ये कार्य कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पूरे नहीं हुए तो शिवभक्त कांवड़ियों और अन्य राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने की मांग की है। लिपिक निर्माण विभाग इरशाद अहमद ने बताया कि डिवाइडर का कार्य शुरू कराया गया हैं। जिसकी लागत लगभग डेढ़ करोड़ स्वीकृत हुई हैं। डिवाइडर का कार्य पूरा होने के उपरांत नगर का आकर्षण बढ़ने के साथ राहगीरों को भी जाम की किल्लत से छुटकरा मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments