अवैध छुरा बरामद, आरोपी दबोचाकैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध छुरा बरामद हुआ है। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।


एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार रात्रि कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक अवैध छुरा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता नसीम निवासी ग्राम अलीपुर बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments