जुआरी गिरफ्तार, 530 रुपये की नकदी बरामद


कैराना। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए एक जुआरी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 530 रुपये की नकदी, सट्टा पर्चा व पैन बरामद हुए है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरी का चालान कर दिया है।

एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार गैर-कानूनी कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने रविवार रात्रि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 530 रूपये की नकदी, सट्टा पर्चा व पैन बरामद हुए है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता अख्तर निवासी मोहल्ला नाहिद कॉलोनी कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध 13जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके चालानी कार्यवाही कर दी है।

Post a Comment

0 Comments