बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ेबच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में मारपीट व पथराव, महिला समेत कई घायल


कैराना। क्षेत्र के गांव रामड़ा में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और ईंट-पत्थरों से हमला हुआ, जिसमें महिला सहित दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

जानकारी के अनुसार, गांव रामड़ा निवासी यासीन पुत्र फकरुद्दीन और वसी पुत्र इब्राहिम के पक्षों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के परिजन भी आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दोनों ओर से लात-घूंसे चलने के साथ-साथ ईंट-पत्थरों से भी हमला किया गया। मारपीट में कय्यूम, राशिद, शाहिद तथा जाहिदा सहित दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए सीएचसी कैराना भेजा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों का मेडिकल कराया गया है तथा मामले में जांच कर तहरीर के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments