बाबरी थाना क्षेत्र के गांव करौदा हाथी निवासी एक युवक के आत्महत्या की धमकी देकर घर से निकल जाने पर पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव करौदा हाथी निवासी विशेष पुत्र विनोद किसी बात से नाराज होकर आत्महत्या करने की बात कहकर घर से निकल गया। घबराए परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही बाबरी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी यशपाल कसाना और राजकुमार मौके पर पहुंचे तथा तलाश के दौरान युवक को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।
इसके बाद पुलिस ने युवक को समझाकर शांत किया और सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की ग्रामीणों एवं परिजनों ने सराहना की।

0 Comments