वास्तव में बहुत सुंदर विद्यालय है प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ : संतोष कुमार


आज प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली संतोष कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । स्कूल में प्रवेश करते ही फूलों भरा प्रांगण और छोटी छोटी चिड़ियों की चहचहाहट सुनकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गद गद नजर आये । निरीक्षण के समय सभी अध्यापक अपनी अपनी कक्षाओं में टी०एल० एम० के साथ बच्चों को पढ़ाते हुए मिले । कक्षा 4 के बच्चों से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की गुणवत्ता को परखा जिस पर बच्चे खरे उतरे । मिड डे मिल मोनू के अनुसार मिला । सफाई व्यवस्था और विद्यालय का माहौल बहुत ही सुंदर मिला । विद्यालय की सभी व्यवस्थाएं उत्तम मिली । विद्यालय की उचित व्यवस्थाओं के प्रबंधन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक राकेश सैनी और उनकी टीम को बधाई दी और कहा सभी स्कूलों को ऐसा करना चाहिए ।

Post a Comment

0 Comments