कैराना, सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) के संस्थापक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नेकीराम गर्ग जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर इकाई कैराना द्वारा चौधरी सिताब सिंह मार्केट स्थित संरक्षक चौधरी गुरदीप सिंह जी के आवास पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं ने स्वर्गीय नेकीराम गर्ग जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी पावन स्मृति को नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय नेकीराम गर्ग जी ने अपना संपूर्ण जीवन व्यापारी समाज के अधिकारों, सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित किया। उनके संघर्ष, दूरदर्शिता और सेवा भाव के कारण आज संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके आदर्श और विचार सदैव व्यापारी समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा व्यापारी एकता को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही उनके समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का भी संकल्प दोहराया।
श्रद्धांजलि सभा में नगर इकाई कैराना के पदाधिकारी, व्यापारी बंधु एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय नेकीराम गर्ग जी को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन के साथ हुआ इस अवसर पर संरक्षक चौधरी गुरदीप सिंह नगर अध्यक्ष प्रदीप गोयल, महामंत्री संदीप शर्मा, महामंत्री फैजान अहमद, संजय राजवंशी कोषाध्यक्ष, डॉक्टर जावेद वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,मनीष कंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डाक्टर तसव्वुर अहमद संगठन मंत्री, इरशाद सैफी उपाध्यक्ष, शाद सैफी मीडिया प्रभारी, अक्षय शर्मा ,अभय गुज्जर,वरिष्ठ पत्रकार गुज्जर देवराज चौहान, आदि मोजूद रहे

0 Comments