कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटीकलां में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग
क र ने
की कार्यवाही की है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे गांव पावटीकलां में ग्राम प्रधान साजिदा के परिवार और तसव्वर पक्ष के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट ने में ग्राम प्रधान के पति जावेद तथा दूसरे पक्ष की शगुफ्ता और उसकी ननद शबनम घायल हो गई। सूचना र मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। दूसरे पक्ष का आरोप है कि प्रध् गान पक्ष के लोग उनके घर में घुस । आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें प्रधान पक्ष के लोग घर के भीतर विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद नजर आ माजूद आ रहे हैं। उक्त मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक पक्ष के फुरकान और मुबारिक तथा दूसरे पक्ष के तसव्वर, मान्ना, अमजद और असजद तसव्वर, मान्ना, को गिरफ्तार कर शातिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इसके अलावा वासिल, आसिफ, अंग्रेज और वकील के विरुद्ध मुचलका पाबंद की
कार्यवाही भी की गई है। उधर, पुलिस का कहना है कि झगड़े की सूचना मिलते ही टीम मौके
पर पहुंच गई थी। स्थिति को नियंत्रित कर दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की गई है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

0 Comments