प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 70 पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को बाबरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चिकित्सक डॉ मोनू कुमार, स्वास्थ्यकर्मियों फार्मासिस्ट नितिन त्यागी, नेत्रपाल, कुमारी मोनू एवं कर्मचारियों ने मिलकर 70 पौधों का रोपण किया।
वृक्षारोपण के दौरान नीम, शीशम, अमरूद, सहजन, अर्जुन समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। डाक्टर मोनू ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित इस अभियान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments