उठ गया 7 बेटियों के सरों से बाप का साया ,



गत रात्रि ई रिक्शा को पीकप गाड़ी ने मारी टक्कर,ई रिक्शा चालक की मौत, मृतक दिव्यांग ई रिक्शा चालक सात बेटियों का बाप असलम बताया गया है , परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

 कैराना।कैराना नेशनल हाईवे-709एडी पर शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय दिव्यांग ई-रिक्शा चालक असलम की मौत हो गई। इस घटना के बाद उनकी पत्नी और सात बेटियां बेसहारा हो गई हैं।

असलम कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा के निवासी थे और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह शामली से सवारी छोड़कर कैराना लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

परिजनों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व ऐप के माध्यम से उनके ई-रिक्शा को बार-बार बंद कर देते थे। इसी समस्या को ठीक कराने के लिए असलम शामली गए थे। वापस लौटते समय नेशनल हाईवे पर पीकप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी जिसमें ई रिक्शा चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Post a Comment

0 Comments