कैराना।पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए फेरबदल केआ तहत निरीक्षक सतीश कुमार को कैराना कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने गुरुवार दोपहर को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वह कांधला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे। कैराना के पूर्व प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का सहारनपुर परिक्षेत्र में कार्यकाल पूरा होने के बाद मेरठ रेंज में स्थानांतरण किया गया है।