कैराना (शामली)। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की आगामी प्रांतीय समीक्षा बैठक को लेकर संगठन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज कैराना व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय मुख्यालय पहुंचकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम दास गर्ग से मुलाकात की।कैराना व्यापार मंडल के नगर महामंत्री संदीप शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष फैजान अहमद ने शामली स्थित मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम दास गर्ग से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी 6 जुलाई को आयोजित होने वाले व्यापार मंडल के प्रांतीय कार्यक्रम और समीक्षा बैठक की रूपरेखा को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कैराना इकाई के प्रयासों की सराहना की और संगठन की मजबूती व व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा दी। कैराना के पदाधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि 6 जुलाई के कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

0 Comments